रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB NTPC Exam Dates 2025 की announce की जाएगी। इस भर्ती में 11,558 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 8,113 पद ग्रेजुएट लेवल के होंगे और 3,445 पद अंडरग्रेजुएट लेवल के होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उन उम्मीदवारों को एलिजिबल माना जाएगा, जिन्होंने 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024 के बीच रजिस्ट्रेशन किया है।

RRB NTPC Exam Dates 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
RRB NTPC परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें हरेक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। परीक्षा निचे दिए गए विषयों को कवर करेगा:
- सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- गणित (Mathematics)
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)

RRB NTPC Exam Dates 2025: परीक्षा तिथि कैसे देखें?
RRB NTPC 2025 की परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rrb.gov.in
- सूचना अनुभाग (Notification Section) खोजें
- RRB NTPC Exam dates 2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- परीक्षा तिथि पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रख लें।

RRB NTPC Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
RRB NTPC परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड करना होगा। इसे डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – rrb.digialm.com या अपने क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।
- RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें – Application number और date of birth दर्ज करें।
- RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 PDF डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

RRB NTPC 2025: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
- परीक्षा की एक्साक्ट डेट जल्द ही घोषित की जाएंगी, इसलिए नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
- परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की जांच करें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
- परीक्षा पैटर्न और सब्जेक्ट्स को समझकर बेहतर तैयारी करें।
RRB NTPC 2025 की परीक्षा एक बेहतरीन अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो भारतीय रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं। अपनी तैयारी को मजबूत करें और परीक्षा तिथियों की घोषणा के लिए तैयार रहें। अधिक जानकारी के लिए rrb.gov.in पर विजिट करें।
यह भी पढ़ें:- Controversies में घिरी Bad Girl, Anjali Shivraman January 31 को exclusive Premiere – Khabar Pura
यह भी पढ़ें:- DeepSeek का धमाका: Big blow to ChatGPT, AI में नई क्रांति, ऐप स्टोर पर No.1 डीपसीक – Khabar Pura
Discover more from Khabar Pura
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
1 thought on “RRB NTPC Exam Dates 2025: जल्द होगी घोषणा, उम्मीदवार रहें super ready”