Site icon Khabar Pura

Breaking Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता 1 और मेडल

Neeraj Chopra won silver medal

Neeraj Chopra won silver medal at Paris Olympics Photo: X

Neeraj Chopra, our golden boy won silver medal in Paris olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा भारतीय ओलंपिक के इतिहास के भारत की ओर से पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता लिया है। उन्होंने इस बार सिल्वर जीत कर यह इतिहास रचा है।

Neeraj Chopra Paris 2024 Olympics का Javelin Throw Final

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर एक कीर्तिमान हासिल कर इतिहास रच दिया है। Neeraj Chopra भारतीय ओलंपिक के हिस्ट्री के पहले ऐसे एथलीट बन चुके हैं जिन्होंने ओलंपिक की individual game में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता है। इस बार हमारे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। आपको बतातें चलें कि टोक्यो ओलम्पिक में नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार पेरिस ओलंपिक में नीरज ने सिल्वर पर कब्जा किया है। पेरिस ओलम्पिक के फाइनल में नीरज का बेस्ट थ्रो 89.45 का था। वही, पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने सबसे लम्बा 92.97 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया।

Neeraj Chopra won silver medal at Paris Olympics

पेरिस ओलम्पिक फाइनल में Neeraj Chopda का थ्रो

पहला थ्रो- फाउल
दूसरा थ्रो- 89.45 मीटर
तीसरा थ्रो- फाउल
चौथा थ्रो- फाउल
पांचवां थ्रो- फाउल
छठा थ्रो- फाउल

नीरज की किस्मत नहीं थी साथ: इस बार फाइनल में नीरज चोपड़ा की किस्मत ने साथ नहीं दिया जिसके नतीजा यह रहा की नीरज के 6 प्रयास में से 5 प्रयास तो फाउल ही रहे। लेकिन इसके बावजूद भी वो सिल्वर मेडल जीतने में सफल हुए। नीरज लगभग अपने सभी थ्रो के बाद खुद से भी नाराज दिखे इसका कारन ये था की लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें थी। इन सब के बाद भी नीरज पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को सिल्वर दिलाने वाले पहले एथलीट हैं।

Neeraj Chopra won silver medal at Paris Olympics

पेरिस ओलम्पिक फाइनल में सभी एथलीट्स का बेस्ट थ्रो

1. अरशद नदीम (पाकिस्तान)- 92.97 मीटर
2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 89.45 मीटर
3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 88.54 मीटर
4. जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक)- 88.50 मीटर
5. जूलियस येगो (केन्या)- 87.72 मीटर
6. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 87.40 मीटर
7. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 86.16 मीटर
8. लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड)- 84.58 मीटर
9. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 82.68 मीटर
10. टोनी केरानेन (फिनलैंड)- 80.92 मीटर
11. लुईज मौरिसियो डा सिल्वा (ब्राजील)- 80.67 मीटर
12. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 80.10 मीटर

Neeraj Chopra with gold and bronze madelists

टोक्यों में जिन्होंने जीता था मेडल

नीरज चोपड़ा 87.58 (गोल्ड)
जैकब वडलेज 86.67 (सिल्वर)
विटेज़स्लाव वेसेली 85.44 (ब्रॉन्ज)

Neeraj Chopra के भाले का कितना वजन

आपको बतातें चलें कि जैवलिन थ्रो में भाले का स्टैंडर्ड वजन 800 ग्राम और इसकी लंबाई लगभग 2.6 से 2.7 मीटर की होती है। वहीं बात करें महिलाओं के भाले के वजन की तो वह 600 ग्राम होती है और इसकी लंबाई 2.2 से 2.3 मीटर की होती है। BCCI ने नीरज चोपड़ा के भाले को साल 2022 में 1.5 करोड़ रुपए खरीदा था।

Neeraj Chopra Photo: Instagram

ऐसी ही latest news और अन्य ख़बरों के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारी न्यूज़ वेबसाइट ख़बर पुरा से जुड़ें। हमारी न्यूज़ वेबसाइट के बारे में और अधिक जानना चाहते है तो कृपया वेबसाइट के About – Khabar Pura पेज एक बार ज़रूर पढ़ें।

यह भी पढ़ें :- Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Love Story: नागा चैतन्य और शोभिता की हुई सगाई, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी 2.0 – Khabar Pura

Exit mobile version